सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे पर आया अपडेट, मधुबनी के 3 दर्जन गांवों से गुजरेगी सड़क

Siliguri Gorakhpur Six Lane Expressway: मधुबनी में सिलीगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने बेनीपट्टी में जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन किया.

Siliguri Gorakhpur Six Lane Expressway: मधुबनी में सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. मधुबनी से आई पांच सदस्यीय टीम ने जमीन का फिजिकल वेरिफिकेशन किया. अधिकारियों ने अलग-अलग गांवों में जाकर देखा कि कितनी जमीन ली जाएगी और उसकी किस्म क्या है.

टीम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और डीसीएलआर उपेंद्र ठाकुर, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, बेनीपट्टी के डीसीएलआर प्रशांत कुमार और अमीन परवेज आलम समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि सिक्स लेन सड़क के निर्माण के लिए जमीन की श्रेणी तय की जा रही है, ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके.

जल्द शुरू होगी आगे की प्रक्रिया

जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेस-वे के लिए बेनीपट्टी प्रखंड में करीब 28 किलोमीटर, सदर अनुमंडल में 36 किलोमीटर और फुलपरास अनुमंडल में 32 किलोमीटर क्षेत्र में जमीन अधिग्रहित की जानी है. कुल मिलाकर लगभग 688 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी.

यह एक्सप्रेस-वे बेनीपट्टी प्रखंड के बररी, बेनीपट्टी और लदौत समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों से होकर गुजरेगा. इसके बाद यह सड़क सदर अनुमंडल के कलुआही प्रखंड से होते हुए फुलपरास में जुड़ेगी. अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक अधिसूचना की तैयारी चल रही है और जल्द ही आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जल्द भेजा जायेगा नोटिस

जमीन अधिग्रहण के बाद जमीन मालिकों को सर्किल ऑफिस के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा. मुआवजा तय करने की प्रक्रिया भी नियमों के अनुसार की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होगी और किसानों के हितों का ध्यान रखा जाएगा.

बेनीपट्टी क्षेत्र में पहले से भारतमाला परियोजना के तहत फोर लेन एनएच का निर्माण चल रहा है. अब सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे बनने से इलाके की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में एटीएम फ्रॉड गिरोह ने पुलिस टीम पर बरसाईं गोलियां, पूरे शहर में नाकेबंदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >