मधुबनी: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सोमवार को परिसदन पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने पाग, दोपटा और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया.
करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिले
संजय कुमार झा करीब एक घंटे तक परिसदन में कार्यकर्ताओं से मिलते रहे. उन्होंने जिले में चल रहे कामकाज की जानकारी ली और सरकार की योजनाओं व कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले में सरकार के कामकाज को लेकर भी फीडबैक लिया. इस दौरान परिसदन पहुंचे एक-एक कार्यकर्ता से उन्होंने मुलाकात की.
जमीन से जुड़कर काम करने का दिया संदेश
संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार के विजन से हर एक कार्यकर्ता अवगत हैं. आगे भी इसी प्रकार जमीन से जुड़कर काम करना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर सक्रिय रहने की बात कही.
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नारायण भंडारी, अविनाश कुमार सिंह, सुभाष झा, अभिनव कुमार, सनी, जहिर परसौनवी, प्रेम शंकर राय, उषा कुमारी, विक्रमशिला देवी, सोनी कुमारी, भरत चौधरी, विजय राम, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, वीरेंद्र नारायण भंडारी, शिव कुमार दास, गुलाब शाह, तौहीद आलम, राजा चौधरी, सतीश माझी, रामनरेश चौपाल, महानारायण राय, जावेद अनवर, विजय कुमार महतो, जहिर मलमली, संजीव कुमार झा, अनूप कश्यप, पप्पू पटेल, विनोद मंडल, प्रदीप झा बासू, मुन्ना ठाकुर, अनुपम राजा और दीप्ति रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें
अब प्रधान डाकघर में बनेगा 5 साल से कम उम्र के बच्चों और 18+ लोगों का आधार, दरभंगा जाने की जरूरत नहीं
