मधुबनी: 'सहयोग पोर्टल' के आवेदनों की समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

मधुबनी में 'सहयोग पोर्टल' पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक हुई. अपर समाहर्ता ने समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया. शत-प्रतिशत काम करने वाले विभागों की सराहना की गई, वहीं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Madhubani Review Meeting: जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को वर्चुअल माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में 'सहयोग पोर्टल' पर आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया गया. अपर समाहर्ता ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया.

शत-प्रतिशत निष्पादन करने वाले विभागों की सराहना

समीक्षा बैठक के दौरान 22 जुलाई तक प्राप्त प्रतिवेदनों के आंकड़ों की विस्तृत जांच की गई. जांच के क्रम में पाया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग, वाणिज्य कर कार्यालय, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं जनसंपर्क तथा श्रमिक कल्याण कार्यालय जैसे विभागों ने प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत ससमय निष्पादन किया है. इस उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए इन विभागों की सराहना की गई.

शिकायतों को लंबित रखने पर जताई नाराजगी

वहीं दूसरी ओर, आवेदनों को अकारण लंबित रखने वाले विभागों पर अपर समाहर्ता ने गहरी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्राप्त शिकायतों को बेवजह लंबित न रखा जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर तय समय-सीमा में उसका निस्तारण किया जाए.

लापरवाही पर तय होगी पदाधिकारियों की जवाबदेही

बैठक में स्पष्ट हिदायत दी गई कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और कार्य पूरा होने के बाद अद्यतन रिपोर्ट पोर्टल पर तुरंत अपलोड करें. अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब के लिए संबंधित पदाधिकारी सीधे तौर पर उत्तरदायी होंगे. इस बैठक में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे.

ये भी पढ़ें: लदनियां: यूएमएस महुलिया में भवन की कमी, बरामदे में पढ़ने को मजबूर 500 बच्चे


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >