चेकपोस्ट पर 9.21 लाख रुपये जब्त

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को होने वाले चुनाव को लेकर सभी चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

रहिका. मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को होने वाले चुनाव को लेकर सभी चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जितवारपुर चेक पोस्ट के समीप रहिका थाने की पुलिस व एसएसटी की टीम के एसआई वसंत कुमार व दंडाधिकारी मोती पासवान के नेतृत्व में सघन जांच के क्रम में चेकपोस्ट से जांच के क्रम में 9 लाख 21 हजार रुपए जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि सीमेंट कारोबारी बाजार से वसूली कर जा रहा था. व्यापारी पंकज कुमार ठाकुर ने पुलिस को कारोबार से संबंधित ब्यौरा पुलिस को दी. जांच कर रही टीम ने सहायक चुनाव पर्यवेक्षक को इसकी सूचना दी. पर्यवेक्षकों से मिले निर्देश के आलोक में संबंधित कागजात को मिलान के बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया है. जबकि राशि जब्त कर ली गई है. एसआई व चेकपोस्ट इंचार्ज वसंत कुमार सिंह ने राशि रिकवरी होने की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >