नौवीं कक्षा के छात्रों का होगा रजिस्ट्रेशन

प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म 14 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म 14 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई तक किया जाएगा. इसको लेकर सभी विद्यालय प्रधानों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. कहा कि विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा. समिति के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म अपलोड होगा. प्रधानाध्यापक रजिस्ट्रेशन फॉर्म अपलोड डाउनलोड कर सभी विद्यार्थियों को भरने के बाद उपलब्ध कराएंगे. विद्यार्थियों से भरे गए फॉर्म को प्राप्त करने के बाद शिक्षण संस्थान के प्रधान को अपने विद्यालय के अभिलेख से उसका मिलान किए जाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >