Madhubani News : दलित आदिवासी के लिए अच्छे कार्य पर मिला सम्मान

नेशनल कॉन फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित पाटलिपुत्र दलित सम्मेलन बिहार विधान परिषद के सभागार में हुआ.

मधुबनी. नेशनल कॉन फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित पाटलिपुत्र दलित सम्मेलन बिहार विधान परिषद के सभागार में हुआ. जिसमे बिहार प्रदेश के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक भारती और प्रदेश संयोजक संजय माही ने सम्मानित किया. इसी क्रम में मधुबनी जिला के बहुजन बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष बलराम पासवान को सम्मानित किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि श्री पासवान मधुबनी जिले में दलित आदिवासियों के उत्थान और सम्मान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. वे काफी समय से दलित व आदिवासियों के हक के लिए आवाज बुलंद करते आ रहे हैं. साथ ही वे अनवरत बहुजन समाज को जागरूक करते रहे हैं. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >