Madhubani News: महन्थी लाल राम-जानकी मंदिर के समग्र विकास, संरक्षण और धार्मिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर मंदिर के सेवैत एवं परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मंदिर के सौंदर्यीकरण, नियमित पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
मंदिर के संरक्षण और विकास पर हुई चर्चा
बैठक की अध्यक्षता मंदिर के सेवैत राजीव रंजन ने की. उन्होंने कहा कि पूर्वजों द्वारा स्थापित महन्थी लाल राम-जानकी मंदिर धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है. इसके संरक्षण और विकास के लिए परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है.
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की बनेगी योजना
बैठक में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के व्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.
सभी सदस्यों ने दिए अपने सुझाव
बैठक के दौरान कांति कुमारी, नरेंद्र कुमार और अजय कुमार समेत अन्य सदस्यों ने मंदिर के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने सुझाव रखे. सभी ने मंदिर की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया.
मिलकर विकास कार्य आगे बढ़ाने का निर्णय
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने महन्थी लाल राम-जानकी पारिवारिक मंदिर के संरक्षण, विकास और धार्मिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया.
यह भी पढ़ें: बाबूबरही में डेढ़ लाख की ठगी, 3 लाख रुपये का लालच देकर कागज की गड्डी थमायी
