Madhubani News : आमसभा में संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत

फुलपरास प्रखंड अंतर्गत जगतपुर में घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ (जीपीएसवीएस) की वार्षिक आमसभा हुई.

लखनौर/झंझारपुर. फुलपरास प्रखंड अंतर्गत जगतपुर में घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ (जीपीएसवीएस) की वार्षिक आमसभा हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की. कार्यक्रम में कस्तूरबा महिला मंडल, महिला कृषक समूह, किसान संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं युवतियों की सक्रिय सहभागिता रही. आमसभा के दौरान संघ के मंत्री वासुदेव मंडल ने वर्षभर की कार्यवाही, प्रगति प्रतिवेदन एवं वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया. सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित लेखा-जोखा को पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत कर स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित वार्षिक बजट को भी ध्वनिमत से मंजूरी दी गई. मंत्री वासुदेव मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 47 वर्षों से संघ विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक तपेश्वर सिंह, अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद अताउल्लाह, वासुदेव मंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया. आमसभा में कामनी रानी, रेणु सिंह, शैलेद्र कुमार कर्ण, बीरेंद्र शर्मा, मोहम्मद अताउल्लाह, संगीता देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सौरभ कुमार, डॉ. उमेश कुमार यादव, प्रमिला देवी, पुष्पा कुमारी, मालती देवी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >