बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार देगी इंटर्नशिप के साथ हर महीने स्टाइपेंड

बिहार सरकार की 'प्रतिज्ञा' योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। यह योजना युवाओं को कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है।

Madhubani News: शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई 'प्रतिज्ञा' योजना युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है. इस योजना के तहत योग्य युवाओं की पहचान कर उन्हें कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन, रोजगार के अवसर और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा. सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना है.

कौशल विकास और इंटर्नशिप का मिलेगा अवसर

योजना के तहत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 28 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को राज्य की एमएसएमई इकाइयों, केंद्र एवं राज्य सरकार के उपक्रमों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में 3 माह से 12 माह तक की इंटर्नशिप कराई जाएगी. इस दौरान युवाओं को प्रतिमाह 6 हजार से 8 हजार रुपये तक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

रोजगार के साथ स्वरोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

योजना का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है. प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीक, डिजिटल स्किल, व्यावसायिक दक्षता और करियर काउंसिलिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा. इससे युवाओं की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

इच्छुक अभ्यर्थी https://cmpratigya.bihar.gov.in/ पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को लाभ मिलेगा. विभाग का मानना है कि इससे बेरोजगारी कम होगी और पलायन पर भी अंकुश लगेगा.

अधिकारी ने युवाओं से की अपील

जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने कहा कि प्रतिज्ञा योजना शिक्षित युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से योजना में पंजीकरण कर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर बंद 2026 LIVE अपडेट: बंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिसबल तैनात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >