Madhubani News : स्नातक तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 26 जून से

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सीबीसीएस स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2024 के मेजर, माइनर व एमडीसी विषयों की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा अपने-अपने महाविद्यालय (गृह केंद्र) में कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी.

मधुबनी.

मेजर विषयों की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा

26 से 28 जून तक, माइनर विषयों की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा 29 जून से 1 जुलाई तक तथा एमडीसी विषयों की प्रायोगिक / मौखकी परीक्षा 2 एवं 3 जुलाई को होगी. जिन महाविद्यालय में प्रायोगिक विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या 20 से कम है वैसे विषयों की प्रायोगिक / मौखिक परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित आर के कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >