नये कानून के अनुसार काम करें थानाध्यक्ष

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजीव कुमार ने सभी अनुमंडलीय थानाध्यक्षों के साथ गुरुवार को बैठक की.

मधुबनी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर राजीव कुमार ने सभी अनुमंडलीय थानाध्यक्षों के साथ गुरुवार को बैठक की. बैठक में डीएसपी ने पुराने आपराधिक कानून के बदले नये कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. साथ ही नये कानून के संबंध में किसी भी तरह की समस्या आने पर मास्टर ट्रेनर के रूप में चिन्हित पुलिस पदाधिकारी से मिलकर समस्या निराकरण करने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. उन्होंने थानाध्यक्षों को लंबित कांडों को अभियान चलाकर निपटारा करने, फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न आयोग से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही आने वाले मुहर्रम त्योहार को लेकर समय से शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया. बैठक में पुनि सदर अंचल आनंद कुमार सिंह, एससी, एसटी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार राम, नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, पंडौल थानाध्यक्ष रोहित, रहिका थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, सकरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी भी उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >