Madhubani: मंत्री बनने के बाद फुलपरास पहुंचीं शीला मंडल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में मंत्री बनने के बाद पहली बार फुलपरास पहुंचीं शीला मंडल का जगह-जगह स्वागत हुआ. मंत्री ने मंदिरों में पूजा कर विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया.

Madhubani News: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार फुलपरास पहुंचीं शीला मंडल का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया.

मंत्री के स्वागत को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखा. परसा, खोपा, सिजौलिया, फुलपरास लोहिया चौक, गोरगमा और जीरो प्वाइंट बेल्हा सहित कई स्थानों पर लोगों ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया.

मंदिरों में की पूजा-अर्चना

फुलपरास पहुंचने के बाद शीला मंडल ने सिजौलिया स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर और बथनाहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने फुलपरास लोहिया चौक स्थित Ram Manohar Lohia की प्रतिमा तथा जीरो प्वाइंट पर पूर्व गृह राज्य मंत्री सह पूर्व राज्यपाल स्व. धनिकलाल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

विकास सरकार की प्राथमिकता: शीला मंडल

बेल्हा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में मंत्री शीला मंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के विजन और मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की नीति लगातार जारी है और सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है.

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ई. शैलेन्द्र मंडल, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, रामनरेश कामत, लोजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, भोला सिंह, किशोर मंडल, हरिप्रकाश सुलतानिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >