Accident News. सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

अलग – अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के चिरकुट गांव निवासी सियाराम शाह का 29 वर्षीय पुत्र महेश शाह के रूप में हुई है.

Accident News. झंझारपुर. अलग – अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के चिरकुट गांव निवासी सियाराम शाह का 29 वर्षीय पुत्र महेश शाह के रूप में हुई है. घायलों में सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र स्थित बेलही गांव निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र विकास कुमार यादव, झंझारपुर नगर परिषद के परतापुर गांव निवासी 70 चौरासी देवी, सिमरा गांव निवासी 21 वर्षीय बेचन कुमार, गोरधनपुर गांव निवासी 50 लक्ष्मी मल्लिक और मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान के 22 वर्षीय अशलम शामिल है. जानकारी के अनुसार अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के सोनू हार्डवेयर के समीप एनएच 27 बाइक चालक ने सड़क पार कर रहे पैदल महेश साह को टक्कर मार दी. जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हालांकि बाइक चालक लालबाबू भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना में में क्षतिग्रस्त होंडा शाइन बाइक को थाना पुलिस ने जब्त कर थाना पर ले आया. मृतक महेश शादी विवाह में जाकर के मिठाई बनाने का काम करता था. मृतक को एक पुत्री है. मात्र 29 वर्ष के अवस्था में महेश की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. मृतक की पत्नी शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन ने अभी तक प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >