अधिकारियों ने किया पंचायत के योजनाओं का निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र स्थित विशनपुर पंचायत में बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, साहर दक्षिणी पंचायत में सीओ नीलेश कुमार व मधवापुर पंचायत में बीएओ रतीश झा ने पंचायत में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया.

मधवापुर . प्रखंड क्षेत्र स्थित विशनपुर पंचायत में बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, साहर दक्षिणी पंचायत में सीओ नीलेश कुमार व मधवापुर पंचायत में बीएओ रतीश झा ने पंचायत में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस क्रम में बीडीओ ने विद्यालय में शिक्षक व छात्र की उपस्थिति, पठन-पाठन क्रियाकलाप, एमडीएम, विद्यालय परिसर व किचन में साफ सफाई इत्यादि का अवलोकन किया. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 130 का निरीक्षण कर बच्चों की मौजूदगी सहित कई जानकारी ली. इस दौरान पीडीएस दुकान पर जाकर स्टॉक तथा वितरण की जानकारी ली तथा लाभुकों से बातचीत की. बीडीओ ने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण कर दवा की उपलब्धता, कर्मियों की उपस्थिति साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया. नल जल योजना, नाली गली योजना, मनरेगा योजना सहित कई योजनाओं की जांच की. पंचायत भवन पर आरटीपीएस का संचालन सहित कई जानकारी प्राप्त की. सीओ ने साहर दक्षिणी पंचायत तथा बीएओ ने मधवापुर पंचायत में योजनाओं की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >