Madhubani News : रेलवे की अतिक्रमित जमीन खाली कराने को भेजा नोटिस

अतिक्रमित रेलवे की जमीन खाली कराने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश कुमार रमण ने 19 जून को तीसरी नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर इसे खाली करने को कहा है.

खजौली. रेलवे स्टेशन के पश्चिम हॉस्पिटल चौक से आंबेडकर चौक, पुरानी रेलवे गुमटी तक व पूरब फल दुकान, टायर पेंचर की दुकान सहित अन्य जगहों पर अतिक्रमित रेलवे की जमीन खाली कराने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रमेश कुमार रमण ने 19 जून को तीसरी नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर इसे खाली करने को कहा है. बताया कि जो भी व्यक्ति रेलवे की जमीन को अतिक्रमित कर कच्चा, पक्का, गुमटी या घर बना लिये हैं, निर्धारित तिथि तक खाली कर दें. अतिक्रमणकारी से हर्जाना भी वसूल किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार की क्षति के लिए आप स्वयं जिम्मेवार होंगे. यह जानकारी रेलवे आइओडब्लू रमेश कुमार रमण ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >