नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी और पुलिस की चौकसी बढ़ी

नेपाल में जारी हिंसा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मधुबनी पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच और गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके.

Nepal Violence: नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में बने मौजूदा हालात को देखते हुए मधुबनी पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले से सटे सभी प्रमुख और वैकल्पिक सीमा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

सीमा पर सघन जांच और गश्त तेज

कानून-व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है. इसके साथ ही पैदल गश्ती, वाहन गश्ती और निगरानी अभियान भी तेज कर दिया गया है.

हर आने-जाने वाले पर रखी जा रही नजर

पुलिस के अनुसार सीमा से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल-112 पर दें.

एसपी ने दिया भरोसा

वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

नेपाल में हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि नेपाल में हिंसा की घटनाओं के बाद सीमावर्ती जनकपुर सहित कई जिलों में कर्फ्यू लागू है. इसी को देखते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >