झंझारपुर: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे का मिलेगा मौका

झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है. आम जनता को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा. अपनी समस्याओं का समाधान पाने और न्यायालयों का बोझ कम करने के लिए इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं.

Jhanjharpur News: वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियों को लेकर एडीजे-1 सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्ययोजना और तैयारियों की समीक्षा की गई.

समय पर नोटिस तामिला कराने का निर्देश

बैठक में एडीजे-1 सुशील कुमार दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत से संबंधित सभी मामलों के पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामिला सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन हो सके.

इन मामलों का होगा निपटारा

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में झंझारपुर, जयनगर और फुलपरास अनुमंडल के दीवानी, आपराधिक, बैंक ऋण, बिजली विभाग, वन विभाग, नापतौल विभाग, दूरसंचार विभाग सहित विभिन्न विभागों से जुड़े सुलह योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा.

लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर आपसी समझौते के आधार पर अपने विवादों का स्थायी समाधान कराएं. इससे समय और धन की बचत होगी, साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा.

बैठक में एसीजेएम-1 राजू कुमार, एसीजेएम-2 शिखा कुमारी, एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव आनंद राज, न्यायिक दंडाधिकारी जेएम-1 नफीस कमरान, लोक अदालत कर्मी अवकाश मिश्रा एवं महेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >