शंकर चौक पर अल्ट्राफ्रेश डिवाइन वेंचर वन स्टॉप शॉप का उद्घाटन

मधुबनी के शंकर चौक पर डिवाइन वेंचर अल्ट्राफ्रेश वन स्टॉप शॉप स्टूडियो का उद्घाटन हुआ है. यह स्टूडियो मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और होम इंटीरियर के आधुनिक समाधान प्रदान करेगा. यह हर बजट में उपलब्ध होगा और महिलाओं के लिए विशेष उपयोगी साबित होगा.

Madhubani News: शहर के शंकर चौक पर डिवाइन वेंचर अल्ट्राफ्रेश वन स्टॉप शॉप स्टूडियो का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह स्टूडियो ग्राहकों को मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और होम इंटीरियर से जुड़े आधुनिक एवं अनुकूलित समाधान उपलब्ध कराएगा.

आधुनिक होम इंटीरियर समाधान की सुविधा

समारोह में बताया गया कि अल्ट्राफ्रेश मॉड्यूलर सॉल्यूशंस लिमिटेड भारत की तेजी से बढ़ती कंपनियों में शामिल है और यह टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड की स्वतंत्र सहायक कंपनी है. स्टूडियो में ग्राहकों को मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और डिस्प्ले यूनिट्स के आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी.

स्टेनलेस स्टील और जंगरोधी मॉड्यूलर किचन

कंपनी के अनुसार यहां उपलब्ध मॉड्यूलर किचन स्टेनलेस स्टील और गैल्वेनाइज्ड सामग्री से तैयार किए गए हैं, जो दीमकरोधी, जंगरोधी तथा अग्निरोधी विशेषताओं से युक्त हैं.

हर बजट के लिए उपलब्ध होंगे विकल्प

कंपनी के महाप्रबंधक सौरव गुप्ता ने कहा कि अल्ट्राफ्रेश डिवाइन वेंचर ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुरूप मॉड्यूलर किचन, वार्डरोब और होम इंटीरियर के आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराएगा. उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइन के साथ बेहतर समाधान प्रदान करना है.

महिलाओं के लिए भी उपयोगी पहल

शॉप की संचालिका अमृता कुमारी ने कहा कि मधुबनी जिले के लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए यह स्टूडियो उपयोगी साबित होगा, जहां घर की साज-सज्जा और इंटीरियर से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.

कार्यक्रम में उमाकांत गुप्ता, प्रह्लाद पूर्वे, रुपेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर महासेठ, लाल बाबू महतो, संजय साह, गोविंद आनंद, अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >