Madhubani News : कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए किया विचार-विमर्श

आइबी परिसर में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई. अध्यक्षता शरीफ अंसारी ने किया.

खुटौना. प्रखंड के स्थानीय आइबी परिसर में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई. अध्यक्षता शरीफ अंसारी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 24 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती फुलपरास के प्लस टू उच्च विद्यालय में मनाने की तैयारी पर चर्चा की. युवा राजद के जिलाध्यक्ष रविरंजन कुमार राजा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पटना में नहीं मना कर इस बार फुलपरास में जयंती मनाने का फैसला किया है. उन्होंने जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की. जिला संगठन प्रभारी चंद्रवंशी सुधांशु ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन सादगी से बीता. वे गरीबों के मसीहा थे. बैठक में राजद जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय, रायबहादुर यादव, बबीता कुमारी, रामानंद बनैता, ईश्वर गुरमैता, विमल प्रकाश, शंभू सलहैता, कृष्णदेव यादव, रूपनारायण यादव, कृष्णदेव भदैसवार, रामदुलार भारती, जयप्रकाश नारायण भारती, मुखिया नजीब अहमद, जीवछ परसैला, राम-लखन यादव व ओमप्रकाश मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >