Madhubani News : मिथिला राज्य की मांग के लिए महापंचायत का हुआ आयोजन

प्रखंड मुख्यालय के विद्यापति चौक स्थिति राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में मिथिला राज्य की मांग कर मिथिला की अस्मिता बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया.

रहिका. प्रखंड मुख्यालय के विद्यापति चौक स्थिति राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में मिथिला राज्य की मांग कर मिथिला की अस्मिता बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मिथिला मैथिली से जुड़े आधा दर्जन से अधिक संस्थान के अलावे कथाकार, नाटककार, साहित्यकार उपस्थित थे. ज्योति झा ने कहा कि मिथिलांचल के लोगों से वोट लेने वाले सतादल के विधायक का बयान मिथिला राज्य की मांग नहीं, मुस्लिम राज्य बनाने की बेतुका बयान समस्त मिथिलांचल का अपमान है. नाटककार साहित्य सम्मान से सम्मानित महेंद्र मलंगिया ने कहा कि राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज से नहीं अतीत से ही मिथिला की अपनी पहचान रही है. मिथिला राज्य की मांग हमारा मौलिक अधिकार है. मैथिल समाज रहिका के सचिव शीतलांबर झा ने कहा कि विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मिथिला राज्य की मांग पर जिस प्रकार से टिप्पणी की है, वह मिथिलांचल की अपमान है. उन्हें मिथिला की इतिहास का अध्ययन करने की आवश्यकता है. मैथिली अभियानी मनोज झा ने कहा कि मिथिलाचंल अभी भी विकास से कोसो दूर है. मिथिला रत्न कुंज बिहारी, राजश्री किरण, राघवेंद्र रमन, प्रवेश झा, सुमन कुमार, राजश्री किरण,रुदल यादव, चंद्रकिशोर मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >