Madhubani news: मधुबनी में स्वाइन फ्लू का साया:शूकरों में फैल रही बीमारी, 14 मई से जिलाव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू

Madhubani news:मधुबनी जिले में शूकरों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है. 14 मई से जिले के 3 लाख से अधिक शूकरों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके…

Madhubani news: मधुबनी जिले में इन दिनों शूकरों(सूअरों) में स्वाइन फ्लू बीमारी फैलने का मामला तेजी से सामने आ रहा है. पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक करीब दो से तीन दर्जन शूकरों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और संक्रमण को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है.

14 मई से शुरू होगा महा-टीकाकरण अभियान

बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने आगामी 14 मई से विशेष टीकाकरण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है. इस अभियान के तहत जिले भर के तीन लाख से ज्यादा शूकरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण जरूर कराएं ताकि संक्रमण के चक्र को तोड़ा जा सके.

समय पर इलाज न होने पर जानलेवा है बीमारी

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है. यदि समय रहते इसका इलाज या टीकाकरण न कराया जाए, तो शूकरों की मौत होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रही हैं ताकि अन्य स्वस्थ पशुओं को इस घातक बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके. इस सक्रियता से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है.

मधुबनी से रमण कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >