Madhubani News: घास काटने के विवाद में फरसा और लाठी से हमला,पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल

Madhubani News: मधुबनी जिला के झंझारपुर के महिनाथपुर गांव में घास काटने के विवाद के दौरान दिव्यांग व्यक्ति और पत्नी पर हमला हुआ. दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने आरोपियों चिरंजीव और आनंद झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा.पढे़ं पूरी खबर…

Madhubani News: मधुबनी जिला के झंझारपुर भैरवस्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव में घास काटने के मामूली विवाद के बाद एक दिव्यांग व्यक्ति और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ.पीड़िता मुन्नी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

घर में घुसकर हमला

27 मई की शाम करीब सात बजे मुन्नी देवी अपने विकलांग पति उग्रेश शाह के साथ घर पर थीं. इसी दौरान गांव के चिरंजीव झा और उसके पुत्र आनंद झा लोहे की रॉड, फरसा, कुल्हाड़ी और लाठी लेकर घर पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी.

गंभीर चोटें आईं

मुन्नी देवी के पति के सिर पर फरसे से वार किया गया, जिससे सिर फट गया. हाथ पर लाठी से चोट लगी और कलाई टूट गई. मुन्नी देवी के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं. पास के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए.

घायलों का इलाज

घायलों को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामूली विवाद के बाद यह घटना हुई. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >