मधुबनी: "स्विच ऑफ" हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Madhubani News: मधुबनी में शराब के दौरान हुई कहासुनी में राहुल कुमार उर्फ स्विच ऑफ की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया. आरोपियों हेमंत चौधरी और राहुल साह को गिरफ्तार किया गया. घटना कोसी नदी में बाइक दुर्घटना और आग से हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

मधुबनी से अमित कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Madhubani News: पुलिस ने 25 मार्च को हुए रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ “स्विच ऑफ” की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. दोनों की पहचान हेमंत चौधरी और राहुल साह के रूप में हुई है.

शराब के दौरान हुई कहासुनी

रहिका थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान स्विच ऑफ और हेमंत चौधरी एक जगह शराब पी रहे थे. इसी बीच राहुल साह भी उनके पास आया. अचानक किसी बात पर स्विच ऑफ और राहुल साह के बीच कहासुनी हो गई. स्विच ऑफ अक्सर पिस्टल रखता था, जिससे डरते हुए हेमंत और राहुल साह ने माता रानी की चुन्नी से उसका गला दबा दिया.

बाइक पर बिठाकर कोसी नदी में छोड़ा

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद आरोपी स्विच ऑफ को बाइक पर बीच में बिठाकर पुल से आगे कोसी नदी की तरफ ले गए. आरोपियों ने खुद बाइक से कूदकर जान बचा ली, लेकिन स्विच ऑफ को बाइक पर ही छोड़ दिया. बाइक के पलटने से पेट्रोल लीक हुआ और देखते ही देखते आग लग गई.

वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि शुरू में राहुल साह और हेमंत चौधरी का नाम कहीं सामने नहीं आया था. लेकिन पुलिस ने जांच बढ़ाई और कई अहम सुराग जुटाए. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पूरी घटना की जानकारी दी.

गांव में सनसनी, जांच जारी

इस हत्याकांड ने गांव में सनसनी फैला दी है. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संभावित जुड़े लोगों की पहचान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >