Madhubani News: सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, इलाके में तनाव

Madhubani News: फुलपरास अंतर्गत सिसवार बाजार में कबाड़ लदे ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय दिलीप कुमार महतो की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानिए खबर विस्तार से…

Madhubani News: थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार बाजार में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिसवार निवासी दिलीप कुमार महतो (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया.

सड़क किनारे ताश खेलने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार महतो बाजार में सड़क किनारे अपने कुछ अन्य साथियों के साथ ताश खेल रहे थे, इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर मुख्य सड़क पर गिर गए. ठीक उसी समय छरापट्टी की दिशा से आ रहे एक कबाड़ लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी और आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने दुर्घटना की पूरी जानकारी लेते हुए आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. इधर, इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सिसवार बाजार में स्थायी पुलिस चौकी खुलवाने के साथ-साथ पूरे बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की पुरजोर मांग की है.

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >