Madhubani News: ब्रिगेडियर के निरीक्षण के साथ संपन्न हुआ एनसीसी कैंप, कैप्टन आर.के. ठाकुर को दी गई भावभीनी विदाई

Madhubani News: मधुबनी के रांटी में आयोजित 34 बिहार बटालियन एनसीसी कैंप का शनिवार को समापन हुआ. ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने कैंप का निरीक्षण किया, वहीं 2009 से सेवा दे रहे कैप्टन आर.के. ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: मुजफ्फरपुर एनसीसी ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने कैंप स्थित क्वार्टर गार्ड, फायरिंग रेंज और सिमुलेटर रूम का जायजा लिया. इस दौरान कैंप कमांडेंट ने उन्हें चल रहे प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. ग्रुप कमांडर ने उपस्थित कैडेटों और स्टाफ से बातचीत कर उनका हालचाल जाना. वहीं, रीना झा ने महिला कैडेटों से हुई अपनी बातचीत से ग्रुप कमांडर को अवगत कराया और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनकी करियर काउंसलिंग भी की.

सफल संचालन के लिए बनाई गई थी कैडेटों की खास टीम

कैंप को अनुशासित और सुचारू रूप से चलाने के लिए कमांडेंट द्वारा कैडेटों की एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिनमें शामिल थे:

  • कैंप ड्यूटी इंचार्ज: राहुल कुमार रंजन
  • फूड कैप्टन: गोपाल कुमार यादव
  • डिसिप्लिन कैप्टन: ललित कुमार
  • हाइजीन कैप्टन: शिवशंकर पाल
  • कैंप सीनियर: मो. मुश्ताक़
  • डिप्टी सीनियर: दीपक कुमार ठाकुर

इंजीनियरिंग कॉलेज से पहली बार एनसीसी कैंप में आईं कैडेट पल्लवी रानी और प्रिया रानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहाँ उन्हें समय प्रबंधन (Time Management) और अपना आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतरीन मौका मिला.

कैप्टन आर.के. ठाकुर का हुआ सम्मान समारोह

क्लोजिंग एड्रेस के तत्काल बाद झंझारपुर के एएनओ (ANO) कैप्टन आर.के. ठाकुर के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उन्हें कैंप कमांडेंट, रीना झा और अन्य पदाधिकारियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. बता दें कि कैप्टन ठाकुर वर्ष 2009 से एनसीसी कंपनी कमांडर के रूप में झंझारपुर में अपनी बेहतरीन सेवाएं दे रहे थे और वर्ष 2026 में उनका कार्यकाल सफलतापूर्वक समाप्त हो रहा है.

इस समापन अवसर पर डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकाश सिंह, एडजुटेन्ट एस.एन.के. शर्मा सहित सभी एएनओ, पीआई और सिविल स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >