Madhubani News: मधुबनी जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी पश्चिम के कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला प्रभारी सीताराम चौधरी, राजीव मिश्रा और संजय महाराज का मिथिला की परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
जदयू छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए तनवीर अहमद
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महासचिव तनवीर अहमद ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जिला अध्यक्ष ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया. मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि तनवीर अहमद के आने से मधुबनी में कांग्रेस पार्टी को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी.
बूथ स्तर पर चल रहा है सदस्यता अभियान
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पंचायत और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को लगातार गति दी जा रही है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस अभियान को पूरे जिले में और भी मजबूती के साथ संचालित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरी उतरेंगी.इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुबोध मंडल, जिला उपाध्यक्ष महंत गोपाल दास, टेक नाथ पाठक, दिनेश यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक चौरसिया, सरवन कुमार शर्मा, संतन पासवान, महंत मुकेश कुशवाहा, विनय कुमार झा, राजकमल कुशवाहा, महेश चंद्र झा और मोहम्मद अकबर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
मधबनी से नागेंद्र नाथ झा रिपोर्ट
