मधुबनी: नगर परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, ढाई करोड़ की 15 विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद की बैठक में ढाई करोड़ की 15 योजनाओं को स्वीकृति मिली. जलजमाव से मुक्ति के लिए संप हाउस हेतु 160 केवी जनरेटर और हेवी पंप खरीदा जाएगा. आगामी 27 मई को नई समिति का गठन होगा. जानिए पूरी खबर…

Madhubani News:  झंझारपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. पुरानी समिति की संभवतः इस अंतिम बैठक में शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. बैठक में नगर क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं, सड़क और नाला निर्माण से जुड़ी करीब ढाई करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई.

संप हाउस के लिए खरीदा जाएगा 160 केवी का जनरेटर

बैठक में बरसात के मौसम को देखते हुए जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई. मुख्य रूप से आरएस बाजार के नवटोल गुमटी के पास होने वाले जलजमाव की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वहां लगे पुराने पंप को हटाकर अधिक क्षमता वाला नया हेवी मोटर पंप लगाया जाएगा. इसके साथ ही संप हाउस के लिए 160 केवी का एक बड़ा जनरेटर खरीदने की मंजूरी दी गई है, ताकि बिजली कटने पर भी जलनिकासी प्रभावित न हो.

27 मई को होगा नई स्थायी समिति का गठन

कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि तेज बारिश के दौरान सड़कों पर जमा होने वाले पानी को शीघ्र बाहर निकालने में यह नई व्यवस्था काफी कारगर साबित होगी. इस बैठक में समिति सदस्य रामसागर महतो, शिव चौपाल एवं दुर्गा राय मौजूद रहे, जबकि उपमुख्य पार्षद सबिया परवीन अनुपस्थित रहीं. गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी द्वारा नई सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए 27 मई को चुनाव की तिथि तय की गई है.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >