मधुबनी: बकाया बिल पर कार्रवाई तेज, 125 उपभोक्ताओं की बिजली कटी

Madhubani News: विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि बिल भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: बिजली विभाग ने बकाया वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है. जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं. विभाग का कहना है कि राजस्व संग्रह बढ़ाने और लक्ष्य पूरा करने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. मई महीने में अब तक 125 उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है.

20 हजार से ज्यादा बकाया वालों पर कार्रवाई

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 20 हजार रुपये या उससे ज्यादा का बकाया है, उनकी सूची तैयार कर ली गई है. सिर्फ मुख्यालय क्षेत्र में ही करीब एक हजार ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिन पर भारी बकाया है.

125 उपभोक्ताओं की बिजली कटी

विभाग के अनुसार मई महीने में अब तक 125 बकायेदार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया है. बाकी उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए सभी जेई और मिस्त्रियों को बकायेदारों की सूची सौंप दी गई है.

विभाग को मिला 15 करोड़ वसूली का लक्ष्य

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग को मई महीने में 15 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह करने का लक्ष्य मिला है. 22 मई तक करीब 8 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है

.बकायेदारों से जल्द भुगतान की अपील

विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि बिल भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >