Madhubani News: दंपती की अनूठी पहल, 56वीं बार रक्तदान कर पेश की मिसाल

Madhubani News: पोल स्टार स्कूल के निदेशक डॉ. कैलाश भारद्वाज ने रिकॉर्ड 56वीं बार और उनकी पत्नी पिंकी भारद्वाज ने 16वीं बार रक्तदान किया है. इस दंपती ने समाज के सामने मानवीय सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है. जानिए खबर विस्तार से…

Madhubani News: लोगों को नया जीवन प्रदान करने के लिए रक्तदान को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है. मधुबनी जिले के पोल स्टार स्कूल के निदेशक डॉ. कैलाश भारद्वाज ने इस सेवा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने रिकॉर्ड 56वीं बार रक्तदान कर जिले में सबसे अधिक बार खून देने वाले व्यक्ति का गौरव हासिल किया है.

भारद्वाज दंपती ने पेश की मानवीय सेवा की अनूठी मिसाल

इस नेक काम में डॉ. कैलाश भारद्वाज अकेले नहीं हैं, बल्कि उनकी पत्नी पिंकी भारद्वाज भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं. इस बार डॉ. कैलाश भारद्वाज ने जहां अपना 56वां रक्तदान पूरा किया, वहीं उनकी पत्नी पिंकी भारद्वाज ने भी अपना 16वां रक्तदान किया. भारद्वाज दंपती ने एक साथ रक्तदान कर समाज के सामने मानवीय सेवा और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

आगे भी निरंतर जारी रहेगा जीवन बचाने का यह महाअभियान

जिले में सबसे बड़े रक्तवीर के रूप में पहचान बना चुके डॉ. कैलाश भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि इससे किसी मरते हुए व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. उन्होंने युवाओं से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करते हुए संकल्प जताया कि जीवन बचाने का यह महाअभियान आगे भी इसी तरह निरंतर चलता रहेगा.

मधुबनी से के के पुट्टी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >