मधुबनी: फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार

Madhubani News: पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिए आधार, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने वाले साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, फिंगरप्रिंट स्कैनर और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. पढे़ं पूरी खबर…

मधुबनी से नागेंद्र झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई

बताया गया कि सीसीएसयू पटना से मिली सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस ने जिले के कई इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान फर्जी वेबसाइटों के जरिए सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ. इस मामले में जिले के अलग-अलग थानों में कुल चार कांड दर्ज किए गए हैं.

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस कार्रवाई में पंडौल प्रखंड के चन्द्र प्रकाश, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के मो. शदरे, अरेर थाना क्षेत्र के राकेश कुमार और नितीश कुमार तथा फुलपरास थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है.

भारी मात्रा में सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 5 लैपटॉप, 6 बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर डिवाइस, 49 प्रक्रियाधीन आधार कार्ड, 5 पैन कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 5 वोटर आईडी कार्ड और 2 आयुष्मान भारत कार्ड बरामद किए गए हैं.

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का नेटवर्क कितने जिलों तक फैला हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >