Madhubani News: भीषण गर्मी में गहराया जल संकट,आंधी से पानी की टंकी क्षतिग्रस्त

Madhubani News: मधुबनी के बाबूबरही में तेज आंधी से नल-जल योजना की पानी टंकी उड़कर टेंट पर जा गिरी. इस हादसे में मजदूर बाल-बाल बचे, लेकिन मुरहद्दी पंचायत के 150 घरों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. जानिए खबर विस्तार से…

Madhubani News: प्रखंड की मुरहद्दी पंचायत के वार्ड-4 में सोमवार की संध्या आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. सात निश्चय योजना के तहत स्थापित नल-जल योजना की पानी टंकी (सिंटेक्स) तेज हवा के झोंके में तिनके की तरह उड़ गई. जलमीनार से उखड़ने के बाद यह भारी-भरकम टंकी बगल में बन रहे एक टेंट पर जा गिरी. इस घटना के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए.

बाल-बाल बचे मजदूर, हादसा टला

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने लगी. वार्ड-4 स्थित जलमीनार पर रखी हजारों लीटर क्षमता वाली टंकी अचानक उखड़कर हवा में उड़ गई. वह पास ही लग रहे एक टेंट को क्षतिग्रस्त करते हुए जमीन पर आ गिरी. उस वक्त वहां टेंट लगाने का काम चल रहा था, लेकिन टंकी गिरते देख मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई.

घरों में जल संकट, सप्लाई ठप

टंकी के गिरकर क्षतिग्रस्त होने से पंचायत में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. इस जलमीनार से वार्ड के लगभग 150 घरों में पानी की आपूर्ति की जाती थी. भीषण गर्मी के इस मौसम में अचानक सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने विभाग से जल्द नई टंकी लगवाने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

मधुबनी से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >