मधुबनी में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? जानिए क्या है पूरा अपडेट…

Madhubani Mausam: कल मधुबनी का मौसम बदलने की संभावना है. हल्की बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी, लेकिन लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पढे़ं पूरी खबर…

Madhubani Mausam: मधुबनी में 4 मई को मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम में हल्की ठंडक महसूस होगी.

तापमान रहेगा सामान्य से कम

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के चलते हवा में नमी बढ़ेगी और उमस कम हो सकती है.

तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना रहेगा. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

लोगों और किसानों को दी गई सलाह

लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम में घर या सुरक्षित जगह पर रहें. पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूर रहें. किसानों को भी अपनी कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है, ताकि नुकसान कम हो सके.

मधुबनी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >