Madhubani Mandi Bhav: 23 मई को सरसों तेल, चावल और मसालों की लेटेस्ट रेट लिस्ट यहाँ चेक करें

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी की गिलेशन मंडी में 23 मई (शनिवार) के लिए अनाज, दाल, खाद्य तेल और ड्राई फ्रूट्स के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. बाजार जाने से पहले यहाँ चावल, आटा, काजू और मसालों की पूरी रेट लिस्ट चेक करें…

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी के उपभोक्ताओं, गृहणियों और स्थानीय दुकानदारों के लिए शनिवार, 23 मई का ताजा बाजार भाव सामने आ गया है. शहर की प्रमुख ‘गिलेशन मंडी’ में आज अनाज, खाद्य तेल, विभिन्न प्रकार की दालों और ड्राई फ्रूट्स (काजू-किशमिश) की कीमतों की स्थिति स्पष्ट हो गई है. कठिया बादाम व नमकीन पिस्ता के दामों के अलावा अन्य खाद्यान्नों के दाम गुरुवार तक स्थिर हैं.

अगर आप आज राशन या रसोई का सामान खरीदने गिलेशन मंडी जाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले वर्तमान दरों की पूरी सूची नीचे देख सकते हैं.

1. अनाज और आटा-तेल के भाव

मंडी में आज चावल, आटा और खाना पकाने के तेल की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • चावल: ₹42 से ₹150 प्रति किलो (क्वालिटी के अनुसार)
  • आटा: ₹40 से ₹50 प्रति किलो
  • सरसों तेल: ₹160 से ₹190 प्रति लीटर
  • रिफाइंड तेल: ₹140 से ₹200 प्रति लीटर

2. दालों के ताजा भाव (प्रति किलो)

रसोई के बजट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली दालों के रेट आज गिलेशन मंडी में कुछ इस तरह हैं:

  • अरहर दाल: ₹110 से ₹140 प्रति किलो
  • मूंग दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
  • उड़द दाल: ₹120 से ₹150 प्रति किलो
  • मसूर दाल: ₹82 प्रति किलो
  • चना दाल: ₹80 प्रति किलो

3. मसाले, ड्राई फ्रूट्स और अन्य सामग्री

किराना बाजार में आज मसालों और सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट्स) के दाम इस प्रकार बने हुए हैं:

  • कठिया बादाम: ₹800 प्रति किलो
  • नमकीन पिस्ता: ₹1440 प्रति किलो
  • काजू: ₹750 से ₹1400 प्रति किलो (गुणवत्ता के आधार पर)
  • किशमिश: ₹400 से ₹700 प्रति किलो
  • जीरा: ₹280 से ₹300 प्रति किलो
  • जवाइन (अजवाइन): ₹250 प्रति किलो
  • चीनी: ₹4600 प्रति क्विंटल
  • आलू: ₹1300 प्रति क्विंटल

व्यापारियों की सलाह: गिलेशन मंडी के स्थानीय आढ़तियों और खुदरा दुकानदारों के अनुसार, मंडी में सामानों की दैनिक आवक और मांग के आधार पर खुदरा दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते इन कीमतों में हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मंडी के दुकानदारों ने यह भी बताया कि महंगाई के कारण बिक्री पर सीधा असर दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >