मधुबनी: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को जिले में स्थित ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन का जायजा लिया.
सुरक्षा और प्रवेश-निकास व्यवस्था की जांच
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया.
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.
ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा में लापरवाही नहीं
इस दौरान डीएम ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण और संवेदनशील सामग्री हैं. इनके सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
