मधुबनी: नौआबाखर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोगों को काटा

मधुबनी जिले के नौआबाखर पंचायत में पागल कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई. दर्जनभर लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया. पढ़ें पूरी खबर…

मधुबनी के घोघरडीहा से सुशील कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: नौआबाखर पंचायत में बुधवार की देर शाम एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा-तफरी मच गई. कुत्ते ने गांव में कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

देर शाम अचानक हमले से गांव में मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि पागल कुत्ता गांव की गलियों में इधर-उधर दौड़ते हुए राहगीरों और घरों के बाहर मौजूद लोगों पर हमला करने लगा. अचानक हुए हमले से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोघरडीहा पहुंचाया गया.

महिलाओं समेत कई लोग हुए घायल

घायलों में धावघाट निवासी शिवजी कामत, हटनी निवासी महेंद्र साह तथा नौआबाखर निवासी मो. अब्दुल्ला, मो. नुरुल्लाह, पवन देवी, मो. महताब आलम, मीणा देवी और सुमित कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं.

घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं.

दो घायलों की हालत गंभीर, फुलपरास रेफर

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पवन देवी और मो. महताब आलम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया.

अन्य घायलों का इलाज पीएचसी घोघरडीहा में जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >