LNMU Exam 2026: LNMU चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 अगस्त से, जिले में बनाए गए 13 केंद्र

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) दरभंगा की स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 अगस्त से शुरू हो रही है. परीक्षा 31 अगस्त तक दो पालियों में चलेगी, जिसमें मधुबनी जिले के 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पूरा परीक्षा कार्यक्रम जानने के लिए पढ़ें.

LNMU Fourth Semester Exam: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), दरभंगा की स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 अगस्त से शुरू होगी. परीक्षा 31 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. मधुबनी जिले में इसके लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

छह ग्रुप में बांटे गए विषय

विश्वविद्यालय ने सभी विषयों को छह ग्रुप में विभाजित कर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है.

  • ग्रुप A: इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्सियन, एंथ्रोपोलॉजी
  • ग्रुप B: एकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, संस्कृत, मैथिली
  • ग्रुप C: भूगोल, जूलॉजी, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र
  • ग्रुप D: बॉटनी, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एआईएच एवं पॉलिटिकल साइंस
  • ग्रुप E: मनोविज्ञान, फिजिक्स, अंग्रेजी, संगीत एवं नाटक
  • ग्रुप F: केमिस्ट्री, होम साइंस एवं गणित

परीक्षा का समय

मेजर और माइनर विषयों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.

एईसी विषयों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी.

कब किस ग्रुप की होगी परीक्षा

  • 10, 13 और 18 अगस्त: प्रथम पाली में ग्रुप A, द्वितीय पाली में ग्रुप B
  • 11, 14 और 19 अगस्त: प्रथम पाली में ग्रुप C, द्वितीय पाली में ग्रुप D
  • 12, 17 और 20 अगस्त: प्रथम पाली में ग्रुप E, द्वितीय पाली में ग्रुप F
  • 21, 22 और 25 अगस्त: माइनर विषयों की परीक्षा
  • 27 से 31 अगस्त: एईसी विषयों की परीक्षा

मधुबनी जिले के परीक्षा केंद्र

जिले में आरके कॉलेज मधुबनी, वीएसजे कॉलेज राजनगर, जेएन कॉलेज मधुबनी, डीएनवाई कॉलेज मधुबनी, एएचएसए कॉलेज मधुबनी, लूटन झा महाविद्यालय ननौर, आरएन कॉलेज पंडौल, जेएमडीपीएलएम कॉलेज मधुबनी, पीएलएम कॉलेज झंझारपुर, एलएनजे कॉलेज झंझारपुर, पीडीकेजे कॉलेज अंधराठाढ़ी, एसएनकेएम कॉलेज भैरवस्थान तथा बीएम महाविद्यालय रहिका को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >