झंझारपुर. टेंपो के सीट के नीचे बाक्स बना कर तस्करी को खपाने के लिए ले जा रहे नेपाली देसी शराब को थाना पुलिस ने जब्त किया है. साथ ही शामिल दो तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि धराया तस्कर दरभंगा जिले के सकतपुर थाना के कुर्सो नदियामी गांव निवासी छेदी चौपाल एवं पोखरभिंडा गांव निवासी राजेंद्र चौपाल है. उन्होंने कहा कि एक काले एवं पीला रंग के टेंपो की सीट ट के नीचे छिपा कर नेपाली देसी शराब रखा गया था. जो 237 बोतल था. उन्होंने कहा कि 300 एमएल के मामाश्री देसी नेपाली शराब बरामद की गई, जो 71 लीटर के करीब है. उन्होंने कहा कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
