Madhubani News: लदनियां प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री के सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जीविका से संबंधित योजनाओं और कार्यों पर दिए गए संदेश को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया.
बड़ी संख्या में शामिल हुईं जीविका दीदी
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने की, जबकि इसका संचालन प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार के नेतृत्व में हुआ. इस दौरान सैकड़ों जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना.
जीविका योजनाओं पर जताई खुशी
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उपस्थित जीविका दीदियों ने जीविका से जुड़ी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
अधिकारी और जीविका कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ. धनंजय कुमार, क्लस्टर फैसिलिटेटर शिव कुमार, बुक कीपर हरिओम साह, जीविका मित्र किरण कुमारी एवं मंजू कुमारी सहित आशा देवी, कंचन देवी, ज्योति देवी, वेवी गुप्ता, सोनी कुमारी, बबीता देवी, सावित्री देवी, सीता देवी, नीरू मिश्रा, विभा देवी, ममता देवी, हजारी देवी, अमृता देवी, चंदा कुमारी समेत सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित रहीं.
यह भी पढ़ें: बिस्फी के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
