Khajauli News: टीबी मरीजों के बीच वितरित की गई पोषण बास्केट, निजी चिकित्सकों ने बढ़ाया सहयोग

खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मुक्त अभियान के तहत मरीजों को पोषण बास्केट वितरित की गई. निजी चिकित्सकों ने भी इसमें सहयोग किया और 10 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान की.

Khajauli News: बिहार सरकार के टीबी मुक्त अभियान के तहत खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में टीबी मरीजों के बीच पोषण बास्केट का वितरण किया गया. इस दौरान निजी चिकित्सकों ने भी अभियान में भागीदारी निभाते हुए 10 टीबी मरीजों को स्वयं पोषण किट उपलब्ध कराई.

10 टीबी मरीजों को मिला पोषण बास्केट

मुख्य चिकित्सक डॉ. दीनानाथ सिंह और डॉ. प्रभात कुमार ने सीएचसी पहुंचकर 10 टीबी मरीजों को पोषण बास्केट वितरित की. पोषण किट में चावल, दाल, सोयाबीन, चने का सत्तू, सरसों तेल, आलू, प्याज, सब्जी मसाला, बिस्कुट सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल थी.

निजी चिकित्सकों और समाजसेवियों से सहयोग की अपील

सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र नारायण ने बताया कि प्रखंड स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग, जांच, एक्स-रे और निश्चय पोषण योजना का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है. उन्होंने प्रखंड की 14 पंचायतों के निजी चिकित्सकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से टीबी मरीजों की सहायता के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा टीबी मरीजों के बीच पोषण बास्केट वितरित किए जाने से मरीजों में खुशी है और उन्हें उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहायता मिल रही है.

कार्यक्रम में हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार, लैब टेक्नीशियन मो. इस्मतुल्लाह उर्फ गुलाब जी, एसटीएस श्वेता कुमारी, मौर्या जांच घर के पैथोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार सिंह, अमरेश जायसवाल, शिव कुमार चौधरी, पवन कुमार सिंह सहित सीएचसी के अन्य कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >