Madhubani News: लखनौर प्रखंड की दीप पूर्वी पंचायत के कटमाखोर गांव निवासी अभिनव कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 585 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
शिक्षक दंपती के बेटे ने हासिल की सफलता
अभिनव के पिता दिलदेव प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता मधुलिका गांव के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं. शिक्षकों के परिवार से आने वाले अभिनव ने अपनी मेहनत और नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की.
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
अभिनव कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बिस्फी में मिशन मोड में बनेंगे नए राशन कार्ड, पात्र परिवारों के आवेदन कराने के निर्देश
डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं समाज सेवा
अभिनव ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है. उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
