सड़क दुर्घटना में जेएन कॉलेज के कर्मी का निधन

जगदीश नंदन महाविद्यालय मधुबनी के तृतीय वर्गीय कर्मी पंकज कुमार मिश्र 54 वर्ष का निधन सोमवार को खोपा गांव के समीप एनएच 57 पर सड़क दुर्घटना में हो गया.

मधुबनी . जगदीश नंदन महाविद्यालय मधुबनी के तृतीय वर्गीय कर्मी पंकज कुमार मिश्र 54 वर्ष का निधन सोमवार को खोपा गांव के समीप एनएच 57 पर सड़क दुर्घटना में हो गया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे के करीब ट्रक द्वारा एनएच 57 पर टक्कर मार देने से दुर्घटना हुई. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मृतक का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में हुआ. शाम में जीवछ घाट सप्ता में अंतिम संस्कार किया गया. स्व. मिश्र के अंतिम संस्कार में जेएन कॉलेज के लगभग सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे. उनके निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया था. शोक व्यक्त करने वालों में जेएन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार मंडल,प्रो. अनिल कुमार चौधरी, प्रो. उमाकांत पासवान, डॉ अरुण कुमार ठाकुर, डॉ हेमचंद्र कुमार, डॉ. गंगा प्रसाद, डॉ संगीता, लेखापाल प्रमोद कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >