झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

झंझारपुर में भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. सांसद गोपालजी ठाकुर और प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा ने संगठन सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Jhanjharpur News: भारतीय जनता पार्टी के झंझारपुर जिला कार्यालय में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं स्मरण पक्ष के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: बलिराजगढ़ उत्खनन की डीएम ने की समीक्षा, 3 हजार साल पुरानी विकसित नगरी के मिले संकेत

सांसद गोपालजी ठाकुर ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

प्रदेश महामंत्री ने संगठन मजबूत करने का दिया संदेश

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा झंझारपुर जिला अध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने की. सम्मेलन में ऋषिकेश राघव, अनुरंजन झा, रामसुंदर यादव, उपेंद्र यादव, जीवछ भींडवार, विजय शंकर प्रसाद, दीपक झा, नंदकुमार महतो, दिनेश गुप्ता, कामनी पोद्दार, रसिकलाल चौपाल, संजय कुमार राय, कशिश सिंह, पप्पू साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: सड़क से तीन फुट ऊंचा बना नाला, बाबूबरही बाजार में जलजमाव से लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >