20 लाख से बना नाला डेढ़ माह में ही टूटा, झंझारपुर के बाजार में फैला गंदा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. 20.4 लाख रुपये की लागत से बना नया नाला सिर्फ डेढ़ महीने में ही टूट गया, जिससे बाजार में गंदगी और दुर्गंध फैल गई है.

मधुबनी: झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. शहर के व्यस्ततम बाजार वार्ड 14 में 20.4 लाख रुपये की लागत से बना नवनिर्मित नाला महज डेढ़ माह में ही टूट गया. टूटे नाले से बाजार में गंदा पानी फैल रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है.

निर्माण के डेढ़ माह बाद ही टूटकर धंसा स्लैब

मामला भरत पांडे की दुकान से शिला देवी के घर तक और मनोज पूर्वे की दुकान से बाबू साहब ठाकुर के घर तक बने पीसीसी सड़क और नाला निर्माण से जुड़ा है. करीब डेढ़ माह पहले ही निर्माण कार्य पूरा हुआ था. स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण पूरा होने के कुछ समय बाद ही नाले का स्लैब टूटकर धंस गया.

टूटे नाले की करीब एक माह से मरम्मत नहीं होने की बात स्थानीय लोगों ने कही है. रमण ठाकुर, आसीन झा, प्रमोद ठाकुर, गोबिंद ठाकुर और बाबू साहब ठाकुर समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. उनका कहना है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और मानक के अनुरूप ढलाई नहीं होने के कारण नवनिर्मित नाला टूट गया.

गंदे पानी और दुर्गंध से दुकानदार परेशान

नाला टूटने के बाद पूरे बाजार में गंदा पानी फैल रहा है. इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्गंध के कारण परेशानी बढ़ गयी है. दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के ईओ से पूरे मामले की जांच कराने और दोषी संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

JE बोले- लोहा लदा ट्रैक्टर गुजरने से टूटा स्लैब

वहीं, निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे जेई दीपक राज ने नाले के टूटने की अलग वजह बतायी है. उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के दूसरे ही दिन लोहा लदा ट्रैक्टर वहां से गुजर गया था, जिससे नाले का ढक्कन टूट गया.

जेई ने बताया कि नाले का स्लैब बनकर तैयार है और जल्द ही उसे ठीक करा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें

PM Modi Birthday 2026: बिस्फी में BJP मनाएगी सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >