जीविका दीदी रंगोली बनाकर निकाली जागरूकता रैली

भावना ग्राम संगठन के तत्वावधान में वासुदेवपुर पंचायत में बीडीओ गिरीश चंद्रा के नेतृत्व में जीविका दीदी रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.

खुटौना. भावना ग्राम संगठन के तत्वावधान में वासुदेवपुर पंचायत में बीडीओ गिरीश चंद्रा के नेतृत्व में जीविका दीदी रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. विभिन्न स्लोगन के माध्यम से जन जन की है पुकार, मतदान करना है मेरा अधिकार. पहले मतदान, फिर करें जलपान सहित कई स्लोगन के साथ अंधारबन, बलुआ, बटेनमारी, रामपुर एवं करनामा चौक तक रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया. रंगोली एवं मेहंदी कार्यक्रम कर सभा के माध्यम से मतदाताओं को लोकतंत्र में वोट के अधिकार पर प्रकाश डाला. उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का प्रयोग कर मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. मौके पर बीपीएम संजय कुमार झा सहित प्रखंड के सभी कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >