पति पत्नी के साथ मारपीट, सोना का चेन व नकदी छीना

महिलाओं को कुछ लोगो द्वारा मारपीट कर अर्धनग्न कर दिये जाने और शरीर पर थूकने जैसा मामला सामने आया है.

खुटौना. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित हाट से वापस जा रहे महिलाओं को कुछ लोगो द्वारा मारपीट कर अर्धनग्न कर दिये जाने और शरीर पर थूकने जैसा मामला सामने आया है. इस संबंध में लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही डूबाघाट निवासी अजय मंडल ने खुटौना थाना में आवेदन देकर मो. तम्मन्ना, मो. फलतू , मो. राजू, मो. नौशाद, मोहम्मद बौकू, मोहम्मद साबीर तथा मोहम्मद रियाज को नामजद किया है. दिये आवेदन में कहा है कि वे हाट बाजार कर वापस घर जा रहे थे कि अचानक आरोपित लोगों ने हमला कर दिया और लात घूंसा से मारपीट करते हुए गर्दन से दो भर के सोने का चेन खींच लिया. बीच बचाव करने आयी उनकी पत्नी अमिरती देवी को भी बाल पकड़ कर सड़क पर घसीटने लगे. जिससे वे अर्धनग्न हो गई और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए भाग निकले. आवेदक ने यह भी आरोप लगाया लगाया है कि उनके गर्दन में गमछा लगाकर ऐंठ कर जान से मारने की कोशिश की. सभी हाथ में चाकू और दबिया ले रखा था. हमलावरों ने उनके जेब से 56 हजार रुपये भी निकाल लिया जो एक बाइक खरीदने के लिए रखा था. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार प्रथम ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है अभी मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >