Madhubani News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर तीनों प्रमंडल के प्रभारी नियुक्त

हितेंद्र ठाकुर ऊर्फ नुनु ठाकुर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीरू भाई साहब ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

मधुबनी. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ऊर्फ नुनु ठाकुर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं संगठन महामंत्री भीरू भाई साहब ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. संगठन ने उन्हें राज्य के तीनों प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार हितेंद्र ठाकुर अब अपने कार्य क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ किसान मोर्चा की गतिविधियों को तेज करेंगे. प्रभारी हितेंद्र ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हित में लगातार काम कर रहा है और आगामी दिनों में गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >