मधुबनी जिला अस्पताल का ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर होगा हाईटेक, 18 उपकरण किए गए चिन्हित

जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर को आधुनिक बनाने की पहल की गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति ने IPHS मानकों के अनुरूप उपकरणों से इसे सुसज्जित करने का निर्देश दिया है. इससे हड्डी के मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा.

Madhubani News: जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक मरीजों के इलाज और ऑपरेशन थिएटर को आधुनिक बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस दिशा में पहल करते हुए सिविल सर्जन को जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर को भारतीय जन स्वास्थ्य मानक (IPHS) के अनुरूप आवश्यक उपकरणों से सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है. इससे हड्डी संबंधी गंभीर मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलने की उम्मीद है.

सात निश्चय-3 के तहत मजबूत होंगी ऑर्थो सेवाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसी क्रम में सात निश्चय-3 (2025-2030) के तहत सदर अस्पतालों को अतिविशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है.

इसके तहत जिला अस्पतालों में ऑर्थोपेडिक सर्जरी और ऑपरेशन थिएटर की सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा. इससे स्थानीय स्तर पर ही हड्डी संबंधी जटिल मामलों के उपचार और ऑपरेशन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है.

गैप एनालिसिस में 18 उपकरण किए गए चिन्हित

सदर अस्पताल के अधीक्षक और अस्पताल प्रबंधक की ओर से ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर में उपलब्ध उपकरणों और आवश्यक संसाधनों का गैप एनालिसिस तैयार किया गया है. इस रिपोर्ट को राज्य डाटा सेंटर को भी उपलब्ध कराया गया है.

समीक्षा के दौरान 18 महत्वपूर्ण उपकरणों की आवश्यकता चिन्हित की गई है. इन उपकरणों का रेट कॉन्ट्रैक्ट बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्तर पर पहले से उपलब्ध बताया गया है.

ईएमएमएस पोर्टल से भेजी जाएगी उपकरणों की अधियाचना

राज्य स्वास्थ्य समिति ने गैप एनालिसिस के आधार पर चिन्हित उपकरणों की अधियाचना ईएमएमएस यानी ई-उपकरण पोर्टल के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया है. इसके लिए सिविल सर्जन की स्वीकृति आवश्यक होगी.

उपकरणों की उपलब्धता के बाद जिला अस्पताल का ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित हो सकेगा. इससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है.

मरीजों को समय पर मिलेगा बेहतर इलाज

ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर को आधुनिक उपकरणों से लैस किए जाने से हड्डी और जोड़ से संबंधित मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. ऑपरेशन की सुविधा मजबूत होने से गंभीर मरीजों को समय पर उपचार देने में भी मदद मिलेगी.

राज्य स्वास्थ्य समिति की इस पहल को जिला अस्पताल की ऑर्थोपेडिक सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:1सितंबर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, महाकालेश्वर-शिरडी समेत इन जगहों का कराएगी दर्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kunar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >