दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में आधा दर्जन घायल

नगर थाना क्षेत्र के राम चौक पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के राम चौक पर भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना में एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार के करीब दस बजे राम चौक के महंथ गोपाल झा के दरवाजे पर करीब बीस से पच्चीस लोग पहुंचे. फिर दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर बहस हुई. इसके बाद बाहर से आए लोगों ने महंथ गोपाल झा के घर पर पत्थर फेंकने लगा. मना करने पर बाहर से आये लोगों ने महंथ गोपाल झा को मारने लगे. जब उसे बचाने उसकी पत्नी बबीता देवी पहुंची तो उसे भी मारपीट किया. वहीं बचाने पहुंचे लोगों को मारपीट किया. जिससे महंथ गोपाल दास सही आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया. तत्काल ग्रामीणों ने 112 नम्बर पुलिस को फोन किया. सूचना पर आये 112 नम्बर की पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. समाचार लिखे जाने कि प्राथमिकी कि प्रक्रिया नहीं की गई थी. नगर थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन नहीं आया है. आवेदन आने के बाद पुलिस जांच करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >