Jaynagar Accident: ट्रक की टक्कर से दादा-पोते की मौत, सड़क जाम कर लोगों का प्रदर्शन

जयनगर बाजार में दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई. इलाज के बाद लौट रहे थे तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया.

Jaynagar Road Accident: जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर बाजार में बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इलाज कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान छपराढी कुआढ़ निवासी उवीश यादव (50) और उनके 5 वर्षीय पोते प्रिंस यादव के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, उवीश यादव अपने पोते का इलाज कराने के लिए गांव के एक युवक के साथ बाइक से जयनगर आए थे. इलाज के बाद तीनों वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सेंट जेवियर्स स्कूल के समीप एफसीआई का अनाज लदा ट्रक बाइक से टकरा गया.

हादसे में दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया.

हादसे के बाद सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

घटना से नाराज लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू की.

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता जारी थी.

यह भी पढ़ें:

बिहार एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई, 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमण कुमार मिश्रा

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >