बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी भुतही बलान नदी के तटबंध पर रविवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

घोघरडीहा . थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी भुतही बलान नदी के तटबंध पर रविवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान घोघरडीहा वार्ड नं 5 निवासी शिव शंकर कुमार उर्फ लालू यादव की पुत्री मैहर कुमारी के रूप में बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय बच्ची सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में जीरोपॉइंट बेलहा की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में पहुंचाया. लेकिन उसकी खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौका देखकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर बालू लदे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक को थाने पर लाया. थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >